पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष संतोष निकले, पर्यवेक्षक संघ की जिलाध्यक्ष/प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राखी देवड़ा, लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डीडी बैरागी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ की जिला अध्यक्ष/प्रदेश अध्यक्ष रानी जायसवाल, कर्मचारी संघ के संरक्षण बलराम चौहान द्वारा संयुक्त रूप से कर्मचारियों की लंबित मांगों के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा। संविदा पर्यवेक्षक एवं पर्यवेक्षकों को हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान यात्रा भत्ता भुगतान कार्यकर्ताओं का पूर्व का बकाया मानदेय भुगतान स्थाई कर्मियों का नियमितीकरण दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का नियतीकरण अंशकालीन कर्मचारी का मानदेय वृद्धि एवं अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा, अपर कलेक्टर श्री रावत साहब द्वारा सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग से तत्काल जिले में कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी चाहि गई है, जल्द होगा कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण उक्त जानकारी संघ के संरक्षक बी.आर. चौहान, एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राखी देवड़ा द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।
