जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार वर्ष 2024 में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत वाहन चालकों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से दिनांक-07.01.2024 रविवार को दो-पहिया वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है।

रैली प्रातः-11ः00 बजे पुलिस आयुक्त कार्यालय से प्रारम्भ होकर शहर के निम्न मार्गों से गुज़रेगी, रैली का शुभांरभ श्री हरिनारायणाचारी मिश्र पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जावेगा।
रैली मार्गः- कमिश्नर कार्यालय से लिली टाकीज, काली मंदिर तलैया, भारत टाकीज, अल्पना तिराहा, बस स्टेण्ड, भोपाल टाकीज चैराहा, थाना शाहजहानाबाद, तीन मोहरा, राॅयल मार्केट, जीएडी क्रासिंग, लालघाटी से खानूगांव, करबला, रेतघाट, पाॅलिटेक्निेक चैराहा, रोशनपुरा चैराहा, रंगमहल चैराहा, जवाहर चैक, डिपो चैराहा, पीएण्डटी चैराहा, माता मंदिर चैराहा, अर्जुन नगर, सुभाष स्कुल, राजीव गांधी चैराहा, प्रशासन अकाडमी से 1100 क्वाटर, 10 नंबर ओल्डकेम्पीयन से सात नम्बर, नूतन काॅलेज, व्यापम चैराहा से जेल रोड होते हुए वापस कमिश्नर कार्यालय।
आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन, यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।
