गुना जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिंंहा ने किया पदभार ग्रहण | New India Times

इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

गुना जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिंंहा ने किया पदभार ग्रहण | New India Times

नवागत पुलिस अधीक्षक गुना श्री संजीव कुमार सिंंहा द्वारा आज दिनांक 04 जनवरी 2024 के दोपहर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय गुना पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व श्री सिंंहा पुलिस अधीक्षक जिला डिन्‍डौरी का दायित्‍व संभाल रहे थे। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा नवागत पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कमार सिंहा का पुष्‍पगुच्‍छ भैंटकर स्‍वागत किया गया एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिन्‍हा द्वारा पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्‍त किया। इस अवसर पर डीएसपी यातायात श्री मनोज वर्मा, सीएसपी गुना श्रीमति श्‍वेता गुप्‍ता, एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्‍ठाना, एसडीओपी धरनावदा श्री युवराज सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक राजीव खरे, पीएस टूू एसपी अनिल साहू, कोतवाली टीआई अनूप कुमार भार्गव, केंट टीआई पंकज त्‍यागी, यातायात प्रभारी सूबेदार हर्ष यादव, रीडर टू एसपी उपनिरीक्षक सुरेन्‍द्र बैस आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article