रोटरी क्लब अपना एवं वागरेचा परिवार का काबिले तारीफ कार्य | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

समाजसेवी पंकज वागरेचा निलेश वागरेचा एवं वागरेचा परिवार मेघनगर एवं रोटरी क्लब अपना के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुए दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ शिविर में 315 मरीज़ रोगियों ने स्वस्थ लाभ लिया।

इसी के साथ में इनली फाउंडेशन पुणे द्वारा बैट्री चलित यांत्रिक कृत्रिम हाथ 54 लोगों के 62 हाथ लगाएं गये 27 दिसंबर यूरोलॉजिस्ट डॉ गौरव नहार एवं गायनिक डॉ मृदली पडवाल ने शिविर के माध्यम से 111 मरीज़ की जांच निदान एवं नि:शुल्क दवाई वितरण की एवं 28 दिसंबर को गुजरात के बडोदा के डॉ.अरविंद शर्मा रिदम हार्ट, डॉ दर्शन शाह गैस्ट्रोलॉजी, डॉक्टर वैभव सुराणा डेंटिस्ट, डॉक्टर अमित मेहता होम्योपैथिक ने शिविर में सेवा देकर 204 मरीज का उपचार एवं निदान नि:शुल्क दवाई वितरण के साथ किया गया।

साथ ही इस में परिवार के द्वारा 16 लोगों की एंडोस्कोपी नि:शुल्क की गई जो एंडोस्कोपी बाहर बड़े महानगरों के हॉस्पिटलों में 5 से 6 हजार रुपये में होती है नि:शुल्क की गई। साथ ही शिविर में पहुंचे मरीज़ एवं उनके परिजनों के लिए चाय नाश्ते की संपूर्ण व्यवस्था भी वागरेचा परिवार द्वारा की गई।

रोटरी क्लब अपना एवं वागरेचा परिवार का काबिले तारीफ कार्य | New India Times

समाज सेवी पंकज वागरेचा एवं निलेश वागरेचा ने लाखों रुपए की लागत से संपन्न करवाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

27 दिसंबर को ईनाली फाउंडेशन पुणे के सौजन्य से बैट्री चालित यांत्रिकीय कृत्रिम हाथ लगाए गए इस शिविर में काफी लोग जो जिनके कोनी से नीचे कटे हुए हाथ थे उनके हाथ लगाए गए हाथ लगने के बाद लोग काफी खुश हुए।

मेघनगर रोटरी क्लब अपना एवं वागरेचा परिवार को एवं इनाली फाउंडेशन की टीम को दिल से धन्यवाद दिया।

स्वास्थ शिविर के समापन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया भी महावीर भवन पहुंच कर शिवीर का जायज़ा

विधायक वीर सिंह भूरिया ने शिविर की संपूर्ण व्यवस्था देखी। रोटरी क्लब अपना एवं वागरेचा परिवार को धन्यवाद दिया और कहा एसे मानव सेवा के कार्य बिराले लोग ही करते हैं। आपकी इस निस्वार्थ मानव सेवा को सलाम- नमस्ते अच्छे कार्य करते रहें हमारी शुभकामना एवं दुआ आपके साथ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article