मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सी.एम. हेल्पलाइन ग्रेडिंग माह नवम्बर 2023 में जारी किया गया है। बुरहानपुर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के कुशल नेतृत्व में बुरहानपुर जिला सी.एम. हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में प्रदेश में अव्वल रहा। माह नवम्बर में बुरहानपुर जिला प्रदेश में 79.44 वेटेज के साथ रेटिंग बी ग्रेड प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा। वहीं जिला पंचायत ए ग्रेड रेटिंग के साथ ग्रुप बी में वेटेज 87.22 के साथ सातवें स्थान पर रहा। वेटेज 97.14 एवं ए ग्रेड रेटिंग के साथ नगर निगम प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा तथा पुलिस विभाग ने 79.19 वेटेज के साथ समूह बी में आठवां स्थान प्राप्त किया है। आम नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए मध्य प्रदेश शासन द्वारा सी.एम. हेल्पलाइन की प्रक्रिया अपनाई जाती है, जहां नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसे प्रदेश में प्राथमिकता पर रखा जाता है।
