संविधान बचाओ यात्रा 25 दिसम्बर को गुड़गांव के खांडसा से होगी शुरू | New India Times

फैज़ान खान, गुरुग्राम/नई दिल्ली, NIT:

संविधान बचाओ यात्रा 25 दिसम्बर को गुड़गांव के खांडसा से होगी शुरू | New India Times

भीम सेना सोमवार को मनुस्मृति दहन दिवस के दिन 25 दिसंबर को संविधान बचाओ यात्रा का आयोजन कर रही है। यह यात्रा अम्बेडकर चौपाल, एकलव्य ग्राम खांडसा से शुरू होकर अम्बेडकर चौक होते हुए, खांडसा रोड से भूतेश्वर मन्दिर चौक, सोना चौक, आपका बाजार, मोर चौक, सोना अड्डा होते हुए राजीव चौक के पास गुड़गांव जिला एवं सत्र न्यायालय पर समापन होगी। यात्रा में सैंकड़ों गाड़ियों और बाइकों के शामिल होने की सूचना है। भीम सैनिक डीजे की धमक के बीच बम, पटाखे चलाकर मनुस्मृति दहन दिवस मनाएंगे। बताया जा रहा है कि देश को कोने-कोने से हजारों भीम सेना इस यात्रा में भाग ले रहे हैं। सूत्रों के अनुसार भीम सेना के इस शक्ति प्रदर्शन से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह चरमरा सकती है।

इस यात्रा का आयोजन भीम सेना शाखा खांडसा के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें भीम सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर भी हिस्सा लेंगे। गुडगांव जिला एवं सत्र न्यायालय में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके और मनुस्मृति को दहन करके यात्रा का समापन किया जाएगा। भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर की चीफ सेक्रेटरी नेहा शर्मा (सीएस आईसीएसआई) ने बताया कि यात्रा के सम्बन्ध में प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संविधान बचाओ यात्रा निकाल कर मनुस्मृति दहन दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी शुरुआत बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर ने 25 दिसंबर 1927 को की थी। नेहा शर्मा ने बताया कि भीम सेना बाबा साहब के चलन को आगे भी जारी रखेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.