सड़क किनारे घनी झाड़ियां, रहता है दुर्घटना का अंदेशा | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

सड़क किनारे घनी झाड़ियां, रहता है दुर्घटना का अंदेशा | New India Times

खीरों विकास खंड में खीरों से सेमरी व खीरों से गुरुबक्सगंज की तरफ जाने वाली सड़क किनारे विलायती बबूल की घनी झाड़ियां उगी हुई है जो आने जाने वालों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। वाहन से चलने वालों को परेशानी होती ही है, पैदल राहगीरों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वहीं दुघर्टना का अंदेशा भी रहता है। सड़क पर कई वर्षों से झाड़ियों की कटाई नहीं कराई गई है। विलायती बबूल का जंगल सड़क किनारे खड़ा है। पेड़ों की डालें सड़क तक आ गई हैं जिससे आने जाने वालों को परेशानी होती है। मोड़ पर कुछ दिखाई ही नहीं देता है। कंटीली झाड़ियों से लोग जख्मी भी हो जाते हैं। वाहन से चलने वाले दुर्घटना को लेकर संशकित रहते हैं। पैदल राहगीरों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। घनी झाड़ियां लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी है। कई वर्षों से सड़क किनारे लगे विलायती बबूलों को कटवाया नहीं गया है जो विस्तृत रूप से फैल चुके हैं। अगर इन झाड़ियों को साफ नहीं कराया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article