बृहद मानसिक स्वास्थ्य शिविर में देखे गए 250 मरीज़ | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

बृहद मानसिक स्वास्थ्य शिविर में देखे गए 250 मरीज़ | New India Times

मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने और मानसिक रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के उद्देश्य से सीएमओ संतोष गुप्ता के निर्देशों पर जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरधान में विशाल मानसिक स्वास्थ्य जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ मंडल प्रभारी दिनेश वर्मा ने किया।

बृहद मानसिक स्वास्थ्य शिविर में देखे गए 250 मरीज़ | New India Times

सीएचसी फरधान अधीक्षक डॉ अमित बाजपेई ने बताया कि शासन की मंशा है कि समाज के निम्न वर्ग मानसिक रोगियों तक शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाये। यह शिविर सीएचसी स्टाफ के सहयोग से संपन्न किया हुआ। शिविर में 250 मरीजों का पंजीकरण किया गया। जिसमे डॉ अखिलेश शुक्ला द्वारा 70 मानसिक मरीजों की पहचान करते हुए उन्हें परामर्श दिया। क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट स्तुति कक्क्ड़ द्वारा 05 मानसिक रूप से विकलांग मरीजों का प्रमाण पत्र जारी किया गया। साईक्रेटिक नर्स विवेक मित्तल द्वारा सभी मरीजों को दवाइयां प्रदान की गई।

बृहद मानसिक स्वास्थ्य शिविर में देखे गए 250 मरीज़ | New India Times

साईक्रेटिक सोशल वर्कर अतुल कुमार पाण्डेय द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को मानसिक रोग के लक्षण, कारण, निवारण एवं रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा समाज, परिवार, रिश्तेदारों में मानसिक रोगियों को पहचानने और उनके उपचार में मदद के बारे में बताया गया। विशेषकर डिप्रेशन, एंग्जायटी, स्किजोफ्रेनिया, ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर, एवं सुसाइड के लक्षण विस्तार से बताते हुए उनके उपचार की प्रक्रिया से भी अवगत कराया। आईईसी सामग्री को वितरित कर मानसिक रोग से सम्बंधित समस्या के समाधान हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित “टेली मानस” सम्पर्क सूत्र 14416 पर सम्पर्क कर मिलने वाले सहायता के बारे में भी विस्तृत रूप से बताया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article