अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

श्री विघ्नहर्ता संताजी प्रतिष्ठान शिरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय वधू परिचय विवरणिका विमोचन समारोह में प्रमुख अतिथि के तौर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र के महासचिव इरशाद भाई जागीरदार उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह समय की जरूरत है। वधू वर परिचय सम्मेलन में समय रुपये की बचत के साथ ही मन पसंद जीवन-साथी एक ही स्थान पर देखने को मिलते हैं। समाज की यह पहल अनुकरणीय है।
श्री विघ्नहर्ता संतजी प्रतिष्ठान उन लड़कों और लड़कियों की मदद करने के लिए बहुत अच्छा काम कर रहा है जो अपने लिए जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं।
इस अवसर पर राज्य स्तरीय वर-वधू परिचय पुस्तिका का विमोचन उपस्थित गणमान्य अतिथियों के शुभ हस्त से सम्पन्न हुआ। इरशाद भाई जागीरदार का भव्य सम्मान गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया। इस मौके पर राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी, शहर जिलाध्यक्ष कैलासभाऊ चौधरी, राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी, कार्याध्यक्ष शशीभाऊ खैरनार, नरेंद्र चौधरी तथा अन्य सभी मौजदू थे।
