प्रतिदिन हज़ारों मरीजों का इलाज करने वाला हमीदिया हॉस्पिटल का एक्स-रे विभाग कई महीनों से है बीमार, ज़िम्मेदार अधिकारी हैं मौन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

प्रतिदिन हज़ारों मरीजों का इलाज करने वाला हमीदिया हॉस्पिटल का एक्स-रे विभाग कई महीनों से है बीमार, ज़िम्मेदार अधिकारी हैं मौन | New India Times

प्रतिदिन हज़ारों मरीजों का इलाज करने वाला हमीदिया हॉस्पिटल का एक्स-रे विभाग कई महीनों से बीमार चल रहा है लेकिन जि़म्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई महीनों से एक्स-रे फिल्म उपलब्ध नहीं है। मरीज का एक्स-रे करने के बाद टेक्निशियन द्वारा कंप्यूटर की स्क्रीन से मोबाइल से फोटो खींचकर दी जाती है। जिसे देखकर डाक्टर उपचार लिख रहे हैं।

ऐसे में जिन के पास एंड्राएड फोन है उनका तो काम हो जाता है। लेकिन जिस के पास नहीं है उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हॉस्पिटल में फिल्म कब तक उपलध होगी इस की जानकारी किसी को भी नहीं है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.