नगर परिषद मेघनगर को मिली लाखों की सौगात | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

नगर परिषद मेघनगर को मिली लाखों की सौगात | New India Times

मध्य प्रदेश शासन की स्वच्छता मिशन योजना के तहत नगर परिषद मेघनगर को तीन कचरा वाहन दिए गए।
जिसके तहत नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार जिला मंत्री भूपेश भानपुरिया पार्षद संतोष परमार अजय डामोर समाजसेवी राकेश लोढा सीएमओ राहुल सिंह वर्मा की उपस्थिति में नगर परिषद प्रांगण में स्वच्छता मित्रों के साथ कचरा वाहन के पूजन का आयोजन नगर परिषद द्वारा किया गया।

नगर परिषद मेघनगर को मिली लाखों की सौगात | New India Times

नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार द्वारा विधिवत रूप से कचरा वाहन का पूजन किया साथ ही जिला मंत्री भूपेश भानपुरीया पार्षद संतोष परमार अजय डामोर द्वारा कचरा वाहन को चलाकर विधिवत रूप से कचरा वाहन को स्वच्छता मित्रों को प्रदान किया गया। परिषद के सीएमओ राहुल सिंह वर्मा द्वारा बताया गया कि तीनों कचरा वाहन की लागत 25 लाख है।

इन वाहनों से परिषद में स्वच्छता का कार्य करने में स्वच्छता मित्रों को बहुत सहूलियत होगी। कार्यक्रम में स्वच्छता प्रभारी सोहन रावत द्वारा पांच हाथ ठेला गाड़ी भी स्वच्छता मित्रों को प्रदान की गई।‌ कार्यक्रम में नगर परिषद के सहयोगी सुनील प्रवीण ठाकुर राकेश विनोद भूरिया आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article