फर्ज़ी दस्तावेज़ से लाखों की ज़मीनों की खरीद-फरोख्त करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

फर्ज़ी दस्तावेज़ से लाखों की ज़मीनों की खरीद-फरोख्त करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

फर्जी दस्तावेजों से जमीनों की खरीद-फरोख्त के मामले में धुलिया एलसीबी ने दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वही फर्जी महिला की तलाश में पुलिस जुटी है।
पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे ने गुरुवार को बताया कि मुख्य आरोपी अमोल अशोक मोरे और इरफान रऊफ पटेल फर्जी दस्तावेज़ के सहारे नकली भूस्वामी को खड़ाकर जमीन बेचते थे। इसी तरह का एक मामला स्थानीय क्राइम ब्रांच में पर्दाफाश किया है। इस गिरोह ने राजस्थान निवासी जेबुन्निसा मोहम्मद शफी के नाम पर देवपुर क्षेत्र में सिटी सर्वे न .74 स्थित दो प्लॉट को फर्जीवाड़ा करते हुए जीवन निशा के नाम का आधार कार्ड बनाकर 28 अक्टूबर से 28 नवंबर 2022 के बीच बिक्री कर दिया। इस पूरे मामले की जानकारी शेख अजीज शेख भिखारी, बिल्किस सरफुद्दीन शेख, शरीफ शेख शरीफ, रामचंद्र वामन आ हीरे, सुशील प्रेमचंद जैन को पता होने के बावजूद इस प्लॉट की मिलीभगत से खरीद व फ़रोख़्त की गई। धोखाधड़ी की शिकायत सिटी पुलिस स्टेशन में शरीफ मोहम्मद शफी ने दर्ज कराई थी।

एसपी धिवरे ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर दत्तात्रेय शिंदे के निर्देशन में जारी थी जिसमें पुलिस ने अमोल मोरे और इरफान पटेल को गिरफ्तार किया है। नागरिकों से अपील करते हुए धिवरे ने कहा कि
यादी इसी तरह की धोखाधड़ी फर्जीवाड़ा अन्य किसी भूमि धारक तथा जमीन खरीदने बेचने वाले व्यक्ति के साथ हुआ हो तो तत्काल प्रभाव से एसपी कार्यालय में संपर्क करें।

इस फर्जी वाले का खुलासा पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे, अपर पुलिस अधीक्षक किशोर काले के निर्देशन में एलसीबी थाना प्रभारी अधिकारी शिंदे के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर प्रकाश पाटिल, शाम निकम, संदीप पाटिल, रविंद्र माली सुरेश भालेराव, रवि किरण राठौड़ शुशील शेंडे, नीलेश पोतदार, हषर्ल चौधरी गुणवंत राव पाटिल ने किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article