सीएसपी बुरहानपुर ने सैफी गोल्डन जुबिली क़ादरिया कॉलेज में विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सीएसपी बुरहानपुर ने सैफी गोल्डन जुबिली क़ादरिया कॉलेज में विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक | New India Times

एसपी बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये तथा अपराधों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल ने सायबर सेल टीम के साथ सैफी गोल्डन जुबिली क़ादरिया कॉलेज में पहुंचकर, स्टूडेंट्स को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम के तहत उन्होंने करीब 300 स्टूडेंट्स को वर्तमान समय के साइबर अपराधों के प्रकारों और इनसे बचने के तरीके बताए। उन्हें पुलिस के पास आने वाली साइबर अपराधों की शिकायतों की केस स्टडी के आधार पर विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड, फाइनेंशियल फ्रॉड और सोशल मीडिया से संबंधित साइबर अपराधों की जानकारी दी। उन्होंने सभी स्टूडेंट से कहा कि आज हम सब नई-नई तकनीकों से दिन प्रतिदिन रूबरू हो रहे है। हर व्यक्ति के पास मोबाइल और इंटरनेट कनेक्शन है। लेकिन ज़ल्दबाज़ी में सावधानियां नहीं रखने से कई लोग साइबर अपराधों के शिकार बन जाते हैं। हमारी लापरवाही और जानकारी का अभाव ही अपराधियों के लिए सबसे बड़ा मौका बन जाता है। अतः आप जागरूक एवं सतर्क रहेंगे तो स्वयं भी सुरक्षित रहेंगे तथा अपने परिजनों को भी इन खतरों से बचा पाएंगे। आज कल डिजिटल लाइफ़ में अधिकतर कामों के साथ-साथ पढ़ाई लिखाई भी ऑनलाइन हो रही है तो हमें और ज्यादा जागरूक और सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप सभी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें। अपनी निजी जानकारी, मोबाइल ओटीपी, बैंक अकाउंट संबंधी जानकारी किसी से शेयर न करें। सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती न करें। अपने निजी जीवन से संबंधित फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें। संदिग्ध या अनजान लिंक पर क्लिक न करें। ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान पूरी सावधानी रखें। सायबर अपराध घटित होने पर तत्काल पुलिस से या सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। इस अवेयरनेस प्रोग्राम में सीएसपी बुरहानपुर के साथ कोतवाली थाना प्रभारी श्री सीताराम सोलंकी, सायबर सेल की टीम आर. दुर्गेश पटेल, आर. ललित चौहान, आर. सत्यपाल बोपचे, एवं स्टाफ उपस्थित रहे। साथ ही संस्था प्राचार्य डा आई ए सिद्दीक़ी, प्रोफेसर मोहम्मद इस्माइल बफ़ाती, सोसाइटी पदाधिकारीगण में मंसूर सेवक, मोहम्मद मर्चेंट और श्रीमती तसनीम मोहम्मद मर्चेंट मंचासीन रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article