टास्क फ्रॉड को लेकर भोपाल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

टास्क फ्रॉड को लेकर भोपाल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी | New India Times

सायबर अपराधी अनजान व्यक्तियों का शोषण करने के लिए लगातार अपनी रणनीति विकसित कर रहे हैं। ऐसे में भोपाल पुलिस ने अपराधों को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी कर लोगों से सावधान रहने के लिए कहा है।
पुलिस ने जारी एडवाइजरी में कहा है कि वर्तमान समय में टास्क फ्रॉड ट्रेंड में हैं। उक्त फ्रॉड में सर्वप्रथम आपको व्हाट्सएप पर आपको यूट्यूब वीडियो एवं चैनल लाईक तथा सब्सक्राइब करने तथा इंस्टाग्राम, फेसबुक पर पोस्ट तथा पेज को लाईक एवं फोलो करने के बारे में बताया जाता है। लाईक का स्क्रीनशॉट भेजने के बाद आपको छोटा सा रिवार्ड जैसे 100- 1000/- रूपये तक दिये जाते हैं। उक्त रूपयों को आप अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करने सक्षम होते हैं, जिस कारण आपका उक्त टास्क जॉब में आपको सही होने का भरोसा होता है। यहां से आपके साथ फ्रॉड करने का सही खेल शुरू होता है, जिसमें निम्न स्टेप्स होते हैं इसके बाद आपको एक टेलीग्राम में ग्रुप में जोड़ दिया जाता है। यहां एक बेवसाइट पर आपका रजिस्ट्रेशन कर दिया जाता है।

टास्क फ्रॉड को लेकर भोपाल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी | New India Times

बेवसाईट पर आपको कुछ बोनस अमाउण्ट दिया जाता है जिसे आप अपने खाते में विड्राल कर सकते है एवं साथ ही रूपये जमा करने हेतु बताया जाता है। पहले आपसे छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन 100-10000/- रूपये के कराये जाते हैं जिनके बदले में आपको कुछ और अधिक रूपये वापिस किये जाते हैं।

अब फ्रॉडस्टर के पूरे कंट्रोल में होते हैं, इसके बाद अधिक से अधिक रूपये का ट्रांजेक्शन करते हैं एवं आपका बैलेंस वेबसाईट पर दिखाई देता है जैसे ही आप उक्त रूपयों को विड्राल करने का प्रयास करते हैं तो आपको अन्य टास्क मतलब रूपये जमा करने हेतु बताया जाता है उसके बाद आप उक्त रूपये जमा करने के बाद आपका कुछ अमाउंट विड्राल कर दिया जाता है और साथ ही एक अन्य टास्क को कंपम्पलीट करने हेतु बताया जाता है। इस प्रकार आप उक्त फ्रॉड में ट्रेप हो जाते हैं।

सुरक्षा एवं बचाव

इंस्टाग्राम पर दिखने वाले जॉब संबंधी विज्ञापन अथवा आपको व्हाट्सएप एवं टेलीग्राम से प्राप्त होने वाली किसी भी जॉब संबंधी विज्ञापन की सत्यता की जांच कर लें।
यदि आपको इन्वेस्टमेंट हेतु किसी टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया जाता है तो उस ग्रुप से तत्काल लेफ्ट कर दें ताकि आप उक्त प्रकार के इन्वेस्टमेंट नाम पर फ्रॉड होने का शिकार होने से बच सके।

किसी भी अननॉन व्यक्ति को जिसको आप जानते नहीं हैं, यदि उसके द्वारा आपको मैसेज के माध्यम से जॉब करने हेतु अप्रोच किया जाता है तो आप उसे रिस्पांस न करें। क्योंकि यही फर्स्ट स्टेप होता है जहां से फ्रॉड की शुरूआत होती है। यदि आपको जॉब का फार्म भरने हेतु कोई APK फाईल भेजी जाती है तो उसको इंस्टाल न करें। उसके
तत्काल डिलीट कर दें। वर्तमान में कुछ टास्क संबंधी कार्य करने हेतु कॉल भी प्राप्त हो रहे हैं जिसमें आपके द्वारा हां करने पर आपको व्हाट्सएप के माध्यम से मैसेजे कर फिर टेलीग्राम एवं उसके बाद वेबसाईट पर रजिस्टर कराया जाता है। कृपया अननॉन खासतौर पर विदेशी कॉल को इग्नौर कर दें।

किसी भी प्रकार का सायबर फ्रॉड होने पर नेशनल सायबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर 1930 अथवा भोपाल सायबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर 9479990636 पर शिकायत दर्ज करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article