शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, दतिया में विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा का आयोजन | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, दतिया में विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा का आयोजन | New India Times

विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा 1-15 दिसम्बर के उपलक्ष्य में, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, दतिया के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग एवं माइक्रोबायोलाॅजी विभाग द्वारा विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का शुभारंभ विश्व एड्स दिवस 01 दिसम्बर 2023 पर अधिष्ठाता डाॅ. दिनेश उदैनियां द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया जिसमें कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग एवं माइक्रोबायोलाॅजी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से 15 दिसम्बर तक आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डा . दिनेश उदैनियाँ द्वारा समस्त छात्र छात्राओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने एवं कम्यूनिटी के लोगों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु संबोधन किया गया है। शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर 1-15 दिसम्बर तक आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी कम्यूनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डाॅ. पी. अधिकारी द्वारा दी गई। इस कार्यक्रम में माइक्रोबायोलाॅजी विभागाध्यक्ष डाॅ. किरण त्रिपाठी द्वारा एमबीबीएस छात्र छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने हेतु मार्गदर्शन दिया गया है। पखवाड़ा के शुभारंभ कार्यक्रम में डाॅ. अभिषेक शर्मा, डाॅ. सचिन सिंह यादव, डाॅ. अनिल मंगेशकर, डाॅ. शुभांशु गुप्ता, डाॅ. घनश्याम अहिरवार, डाॅ. संजीव शर्मा, डाॅ. निधी शर्मा, डाॅ. आभा गुप्ता एवं लगभग 200 मेडिकल छात्र छात्रायें, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. घनश्याम अहिरवार द्वारा किया गया।
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के जन संपर्क अधिकारी एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डाॅ. मुकेश शर्मा द्वारा दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article