सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर गायब | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर गायब | New India Times

तिरला नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को डॉक्टर गायब रहे। ऐसे में यहां पहुंचने वाले मरीज उन्हें खोजते दिखाई दिए। नतीजा मरीजों को अपने इलाज के लिए डॉक्टरों को वार्ड और बाहर ग्राउंड में खोजते देखा गया। कई मरीज डॉक्टरों के केबिन में बैठकर ही उनके आने का इंतजार करते देखे गए। सुबह से दोपहर तक ओपीडी का समय था, लेकिन ओपीडी में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। जानकारी मिलने पर ग्राम की सरपंच आरती पटेल मौके पर पहुंचे और मौजूदा स्टॉफ से डॉक्टरों के बारे में जानकारी ली, लेकिन स्टॉफ कुछ भी बताने से बचता नजर आया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब मुख्यालय के नजदीक स्वास्थ्य सेवाओं के यह हाल है तो फिर ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं के क्या हाल होंगे। वहीं इस बारे में जब बीएमओ मिलन उपासनी को फोन लगाया गया, तो उनका मोबाइल बंद आया। वही रात में नहीं रुकते डॉक्टर।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article