मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में थाना चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मघई टोला में डकैती की सूचना से मचा हड़कंप। तबस्सुम पत्नी बनने खां ने बताया कि कल देर रात 2: बजे हनीफा खां,अनीश खा, मनीश खा, फरमान खा, रेहान खा, आदि लोग घर में घुसे और तमंचे दिखाकर घर में घर की अलमारी में रखे जेवर व नगदी को लुटा, विरोध करने पर तबस्सुम व उसके पति बनने खां के साथ मारपीट की, यही नहीं उन्होंने मोहल्ले के आसपास के रहने वालों के घरों के दरवाजे बाहर से बन्द कर दिया, और ट्रैक्टर लगाकर घर के मेन दरवाजे और दीवार को भी तोड़ डाला, साथी घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ा, तबस्सुम के पति बनने खा ने बताया कि उनका पड़ोसी से जमीनी विवाद चल रहा है जिसके चलते उन्होंने इस घटना को देर रात अंजाम दिया। घटना की सूचना पर पहुंची थाना चौक कोतवाली पुलिस ने हनीफ खां, अनिस खां, मुनीश खां, फरमान खां, रेहान खां सहित पांच लोगों के खिलाफ 147.452.427.323.352.504.354 की धाराओं में एफ आई आर दर्ज की।
