लोकसभा के जनादेश से तय होगा नेतृत्व, 30 को NCP का आंदोलन, किसानों की समस्या पर घिरते जा रहे हैं मंत्री गिरीश महाजन | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

लोकसभा के जनादेश से तय होगा नेतृत्व, 30 को NCP का आंदोलन, किसानों की समस्या पर घिरते जा रहे हैं मंत्री गिरीश महाजन | New India Times

दिल का दौरा पड़ने पर इलाज़ के बाद मुंबई से जलगांव पधारे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता एकनाथ खडसे की स्वास्थ स्थिती को मंत्री गिरीश महाजन ने नाटक करार देते हि जलगांव की राजनीति का पारा चढ़ गया। NCP ने गिरीश महाजन के बयान के खिलाफ निषेध आंदोलन किया। जवाबी प्रतिक्रिया मे खडसे ने महाजन के मंत्री पद से जुड़े ज्ञान – संज्ञान और अज्ञान पर जमकर तंज कसा। महाजन के समर्थन मे सोशल मीडिया पर कुछ नए चेहरे अपने अनमोल विचार व्यक्त करते नजर आए।

लोकसभा के जनादेश से तय होगा नेतृत्व, 30 को NCP का आंदोलन, किसानों की समस्या पर घिरते जा रहे हैं मंत्री गिरीश महाजन | New India Times

30 नवंबर को एकनाथ खडसे के नेतृत्व में आयोजित जनाक्रोश मोर्चा से NCP ने आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। खडसे के तत्कालीन प्रभाव के कारण जलगांव और रावेर यह दोनों लोकसभा सीटें बीते तीस साल से भाजपा के कब्जे में है। आगामी लोकसभा चुनाव में रावेर से एकनाथ खडसे NCP के प्रत्याशी होंगे। खडसे के टक्कर में भाजपा के पास गिरीश महाजन के अलावा शायद हि कोई दूसरा चेहरा होगा। महाजन छह बार के विधायक हैं, पार्टी में उनकी तूती बोलती है , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेहद करीबी माने जाते हैं। खडसे – महाजन के कोल्ड वॉर से परेशान आम जनता भी लोकसभा चुनाव के नतीजे से इस बात का ठोस फैसला चाहती है कि जिले का असली जनाधार वाला नेता कौन होगा।

जामनेर में बैठक- 30 नवंबर के आंदोलन की तैयारियां करने के लिए जलगांव के सभी ब्लॉक में बैठकों का आयोजन कराया जा रहा है। जामनेर में नेता संजय गरुड़ के मार्गदर्शन में NCP की बैठक संपन्न हुई। विदित हो कि इस साल कपास की पैदावार और मार्केट बिक्री मूल्य दोनों हि काफी कम है। बीते साल कपास को उचित मूल्य नहीं मिलने से किसानों की परेशानी इस साल खेती की खस्ता हालत से काफ़ी बढ़ चुकी है। शिंदे – फडणवीस सरकार में मंत्री होने के नाते किसानों के सवालों पर गिरीश महाजन विपक्ष की ओर से घिरते नजर आ रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article