कल सुबहा 07 बजे से शुरु होगा मतदान | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कल सुबहा 07 बजे से शुरु होगा मतदान | New India Times

झाबुआ विधानसभा निर्वाचन 2023 कार्यक्रम अनुसार 16 नवंबर को मतदान दलों को निर्धारित समय अनुसार सुबह 7:00 बजे स्थानीय शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज झाबुआ में सामग्री का वितरण कार्य प्रारंभ किया गया।
तीनों विधानसभा क्षेत्र हेतु सामग्री का वितरण पॉलिटेक्निक कॉलेज में ही किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा बताया गया कि इस बार कुल 75 पिंक बूथ रखे गए है, जो तीनों विधानसभाओं में 25-25 विभाजित है एवं 301 मिक्स बूथ है, जिसमें महिला एवं पुरूष कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

कल सुबहा 07 बजे से शुरु होगा मतदान | New India Times

इस बार भारत निर्वाचन आयोग की ओर से एक नई पहल की गई है जिसमे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 1 बूथ दिव्यांग के लिए रखा गया है, इसमें दिव्यांग कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में कुल 10 आदर्श मतदान केंद्र है जिसमें विधानसभा क्षेत्र 193- झाबुआ में 2, 194- थांदला में 4 एवं 195- पेटलावद में 4 है। विधान सभा निर्वाचन- 2023 अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र- 193 झाबुआ में कुल 312749 मतदाताओं में 155516 पुरूष, 157216 महिला एवं 17 अन्य मतदाता।

विधानसभा क्षेत्र- 194 थांदला में कुल 265424 मतदाताओं में 132289 पुरूष, 133129 महिला एवं 6 अन्य मतदाता इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र- 195 पेटलावद में कुल 288592 मतदाताओं में 143358 पुरूष, 145226 महिला एवं 8 अन्य मतदाता है।
इस प्रकार जिले में कुल 866765 मतदाताओं में कुल 4,31,163 पुरूष, 4,35,571 महिला एवं 31 अन्य मतदाता है। कलेक्टर द्वारा मतदान सामग्री स्थल का निरीक्षण कर सभी मतदान दलों को सफल निर्वाचन करवाने हेतु शुभकामनाए दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article