इदरीस मंसूरी, गुना (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने गुना नगर में विराजमान पूज्य मुनि श्री आगम सागर जी महाराज पूज्य मुनि श्री पुनीत सागर जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री दिग्विजय सिंह जी गुना नगर से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज कनेरिया के प्रचार के लिए गुना पधारे थे। गुना पधारने पर सबसे पहले गुना के संत शाला में विराजमान पूज्य मुनि श्री का आशीर्वाद प्राप्त कर चुनाव का आगाज किया। मुनि श्री दिग्विजय सिंह जी को आशीर्वाद दिया व कांग्रेस सरकार बनने पर भारत से गौ मास निर्यात बंद हो ऐसा महाराज जी ने श्री दिग्विजय सिंह जी को निर्देशित किया। महाराज श्री के दर्शन को पधारे श्री दिग्विजय सिंह जी का गुना जैन समाज प्रबंधकारणी कमेटी द्वारा माला पटटिका पहनाकर सम्मान किया गया। जैन समाज के प्रबंधकारणी कमेटी के सभी सदस्य व समाजजन उपस्थित थे।
