मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 180 से कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया ने अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वार्ड नंबर 41 इंदिरा कॉलोनी एवं 42 रुईकर वार्ड एवं डॉक्टर ज़ाकिर हुसैन वार्ड, दाउदपूरा एवं अब्दुल क़ादर सिद्दीक़ी वार्ड में मुस्लिम समाज के बड़े नेताओं में मोमिन जमात बुरहानपुर के पूर्व अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत, अलहाज मलिक सेठ मालेगांव वाले और मंज़ूर हुसैन हाजी मकबूल हुसैन सहित अन्य नेताओं के साथ वार्डों में जनसंपर्क किया जहां उनके साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वह जहां भी जनसंपर्क के लिए पहुंचे वहां आम जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला। इस दौरान लोगों ने उनका जगह-जगह फूल मालाओं और पुष्प वर्षा से स्वागत किया। वे कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में प्रचंड जीत के साथ अपनी मौजूदगी जताने के बाद एक बार फिर मैदान में हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनकी ताजपोशी होगी।
