मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिले में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत बुरहानपुर और नेपानगर की दोनों विधानसभाओं में मतदान 17 नवम्बर, 2023 को संपन्न होना है। निर्वाचन प्रतिशत बढ़ाने के लिए बुरहानपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के मार्गदर्शन में स्वीप गतिविधियाँ भी युद्ध स्तर पर की जा रही है। वहीं टीम द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान पर्ची का वितरण भी युद्ध स्तर पर संपन्न किया जा रहा है। साथ ही साथ मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। बुरहानपुर ने ठाना है, मतदान करने जाना है। सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो।

