ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में बच्चों ने सजाई खूबसूरत रंगोली | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में बच्चों ने सजाई खूबसूरत रंगोली | New India Times

ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल मवीकलां खेकड़ा में दीपावली का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने खूबसूरत रंगोली सजाई, जिसकी सभी ने सराहना की। स्टाफ व बच्चों ने मिलकर लक्ष्मी जी व गणेश जी की पूजा अर्चना की और सामूहिक रूप से सभी ने आरती उतारी। सभी ने मिलकर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य ब्रिजेश कुमार शर्मा ने बच्चों को दीपावली का महत्व बताया और सभी से आपस में मिलजुलकर प्रेम व सौहार्द के साथ दीपावली का त्यौहार मनाने की अपील की। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य आभा शर्मा, रामकिशोर शर्मा, शिवानी धामा, संगीता शर्मा, इन्दु शर्मा, दीपा जैन, ओंबिरी, परविंदर, सविता, रचना चौधरी, सोनम धामा, निकिता, मानसी आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article