मंडल रेलवे चिकित्सालय में मनाया गया 8वाँ आयुर्वेद दिवस | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मंडल रेलवे चिकित्सालय में मनाया गया 8वाँ आयुर्वेद दिवस | New India Times

मंडल रेलवे चिकित्सालय निशातपुरा भोपाल में आज 8वां आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. श्री अजय डोगरा द्वारा चिकित्सकों, मेडीकल स्टाफ एवं अन्य उपस्थित लोगों को आयुर्वेद के संबंध में जानकारी दी गई एवं आयुर्वेद दवाईयों के उपयोग लाभ, दवाईयां लेते समय सही आहार का पालन करना, व्यायाम करना, योग मेडीटेशन करना, पंचकर्म विधि आदि के संबंध में बताया गया।

आयुर्वेद एक प्राचीन चिकित्सीय पद्धति है। इस वर्ष 8वें आयुर्वेद दिवस की थीम आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ रखी गई। है। इस अवसर पर चिकित्सालय के चिकित्सकगण एवं मेडीकल स्टाफ उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.