यातायात कर्मी मातादीन ने ड्यूटी के दौरान बचाई दो की जान | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

यातायात कर्मी मातादीन ने ड्यूटी के दौरान बचाई दो की जान | New India Times

यातायात कर्मी ने मानवता की मिसाल पेश की है आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर का स्लोगन लेकर चलने वाली धौलपुर पुलिस के यातायात कर्मी ने मानवता की मिसाल पेश की है आपको बता दें कि बुधवार शाम को ऑडेला निवासी संतोष अपनी बाइक पर कुसुम व अपने पुत्र धर्मेंद्र और अपनी बेटी साक्षी के साथ बाइक पर सवार होकर मचकुंड घूमने जा रहे थे इसी दौरान अचानक गुलाब बाग चौराहे पर अचानक बाइक ट्रोले की चपेट में आ गई। घटना की जानकारी मिलते ही आनंद- फानन ड्यूटी पर तैनात यातायात कर्मी मातादीन घटनास्थल पर पहुंचा जहां पर कुछ लोगों के द्वारा घटना की वीडियो बनाई जा रही थी। वही दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मां बेटा व दर्द की वजह से चीख रहे थे। इसी दौरान यातायात कर्मी मातादीन ने मानवता की मिशाल को कायम करते हुए एक निजी टेंपो को रूकवाया गया और सभी घायलों को निजी टेंपो में सवार करते हुए जिला अस्पताल के इमरजेंसी में लाया गया इमरजेंसी में तैनात डाक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गाय जहां पर कुसुमा का दायां हाथ बुरी तरह कुचल गया। तो वही घटना में पुत्र धर्मेंद्र का भी हाथ कुचल गया समाचार लिखे जाने तक दोनों जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.