जैन मुनियों का अपमान नहीं सहेंगे: मनोज जैन | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

जैन मुनियों का अपमान नहीं सहेंगे: मनोज जैन | New India Times

भारतीय जैन मिलन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार जैन पैट्रोल पम्प वालों के नेतृत्व में सम्पूर्ण जैन मिलन परिवार बड़ौत नारेबाजी करते हुए बड़ौत नगर के मुख्य बाजार से होते हुए बड़ौत तहसील पहुँचे। यहां पर तहसीलदार बड़ौत को गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें भारतीय जैन मिलन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार जैन ने कहा कि हम अहिंसा के पुजारी हैं, लेकिन हम नपुंसक नहीं हैं। अगर हमारे मुनियों की सुरक्षा नहीं की गई तो हम चुप नहीं बैठेंगे। गुजरात के जूनागढ जिले के गिरनार तीर्थ पर पाँचवी टौक से जैन धर्म के 22 वे तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ मोक्ष गये है। सैकड़ों वर्षों से यह पर्वत जैन धर्मावलम्बी के लिए आस्था का केंद्र है। कुछ समय से इस पर्वत पर दत्तात्रेय को मानने वालों ने कब्जा कर रखा है। इसलिए यहां पर लगातार टकराव की स्थिति रहती है।

आरोप है कि 28 अक्टूबर को भाजपा के पूर्व सांसद व दत्तात्रेय पीठ के पीठाधीश्वर महेश गिरी ने पर्वत पर आने वाले जैन मुनियों का सिर धड़ से अलग करने की बात की है। इस बात को लेकर सम्पूर्ण बड़ौत जैन समाज में रोष व्याप्त है। इसके लिए मांग की गई कि भाजपा के पूर्व सांसद महेश गिरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाये, अन्यथा सम्पूर्ण भारत का जैन समाज आन्दोलन करने पर मजबूर होगा। इस मौके पर बड़ौत जैन समाज समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन टीकरी वाले, जैन मिलन बड़ौत के अध्यक्ष पुनीत जैन, आदिश जैन सबगे वाले, संजीव जैन डाबर, राजेन्द्र जैन कानूनगो, सिद्धार्थ जैन, मनोज कुमार सुधीर जैन पत्थर वाले, टी सी जैन, संजय जैन किरठल , अनुराग मोहन, तरग जैन, विनय जैन, कमल जैन किताब, मयंक जैन, सपन जैन, सुबोध जैन, अनिल जैन, सन्तोष जैन एडवोकेट, अंकुर जैन बुढपुर, नितिन जैन आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.