मोनिका यादव राष्ट्रीय लोकदल बागपत की बनीं जिला उपाध्यक्ष | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

मोनिका यादव राष्ट्रीय लोकदल बागपत की बनीं जिला उपाध्यक्ष | New India Times

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के परामर्श पर राष्ट्रीय लोकदल के बागपत जिला अध्यक्ष रामपाल धामा ने गोना सहवानपुर की रहने वाली प्रमुख समाज सेविका मोनिका दीपक यादव की संगठन के प्रति निष्ठा व सक्रियता को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय लोकदल की बागपत जिले की जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। साथ ही आशा व्यक्त की कि मोनिका यादव के राष्ट्रीय लोकदल की बागपत जिला उपाध्यक्ष बनने से पार्टी का संगठन और भी अधिक मजबूत होगा और पार्टी में नई जान आएगी। उधर, मोनिका यादव ने अपने जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद कहा कि वह पार्टी की नीतियों व कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और भी मजबूत बनाएंगी। उनके राष्ट्रीय लोकदल का जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर लोगों ने खुशी का इजहार किया और उन्हें बधाई दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article