मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

दिवंगत भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के सुपुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान ने बीजेपी से बगावत कर के बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 180 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है और अपनी माता श्री का आशीर्वाद लेकर और पिता श्री के फोटो को नमन करते हुए अपना चुनाव प्रचार अपने साथियों और टीम के साथ कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को उन्होंने बुरहानपुर के आलमगंज माली वाडा में जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र के अंतर्गत युवा का सहयोग एवं बुजुर्गों के आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी हर्षवर्धन सिंह चौहान का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
