बुरहानपुर की मंशा: नफीस मंशा के नारों के साथ एमआईएम उम्मीदवार का जनसंपर्क जारी, 05 को इक़बाल चौक में विशाल आमसभा का आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर की मंशा: नफीस मंशा के नारों के साथ एमआईएम उम्मीदवार का जनसंपर्क जारी, 05 को इक़बाल चौक में विशाल आमसभा का आयोजन | New India Times

बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 180 से अल्पसंख्यक समुदाय के किसी नुमाइंदे को कांग्रेस पार्टी की ओर से टिकट नहीं दिए जाने से नाराज़ होकर निष्ठावान कांग्रेसियों की ओर से एकमत से फ़ैसला कर कांग्रेस नेता नफीस मंशा खान द्वारा एमआईएम की सदस्यता लेने के बाद ऑल इंडिया मजलिसे इत्तिहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्टी की ओर से उन्हें मैदान में उतारा गया है। उनकी उम्मीदवारी की घोषणा औरंगाबाद सांसद इम्तियाज जलील ने विगत दिनों औरंगाबाद भेंट करने गए मुस्लिम प्रतिनिधि मंडल के समक्ष की थी। औरंगाबाद से वापसी पर नफीस मंशा खान एवं पार्टी नेताओं में ज़िला अध्यक्ष एडवोकेट जहीरूद्दीन शेख और पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी के सीनियर मेंबर अधिवक्ता सोहेल हाशमी सहित अन्य नेताओं का जोरदार ऐतिहासिक स्वागत बुरहानपुर की जनता की ओर से किया गया था।

पिछले नगर निगम चुनाव में एमआईएम उम्मीदवार को मिले आशावादी परिणाम से उत्साहित होकर एमआईएम पार्टी ने नफीस मंशा खान को अपना उम्मीदवार बनाया है। बुरहानपुर की मंशा: नफीस मंशा के नारे शहर में गूंज रहे हैं। एमआईएम उम्मीदवार नफीस मंशा खान ने पार्टी कार्यालय का 03/11/23 को शुभारंभ करके पार्टी की टीम के साथ युवाओं को लेकर सघन प्रचार में लगे हुए हैं। एमआईएम उम्मीदवार नफीस मंशा खान 4 नवंबर 2023 सुबह 11:00 बजे आस्ताना हज़रत शाह भिकारी रहमतुल्ला की दरगाह से जियारत करके अपने जनसंपर्क की शुरुआत करेंगे। वे आजाद नगर, सरदार पटेल वार्ड, आलमगंज माली वाड़ा में जनसंपर्क करेंगे और शाम 7:00 बजे नदीम किराना आजाद नगर, दरगाह चुप शाह के पीछे एमआईएम पार्टी की ओर से नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया है जिसमें एमआईएम के उम्मीदवार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण इस आम सभा को संबोधित करेंगे।

एमआईएम उम्मीदवार नफीस मंशा खान के समर्थन में एमआईएम की महाराष्ट्र इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शेर ए महाराष्ट्र के नाम से प्रसिद्ध सय्यद मोईन साहब 5 नवंबर 2023 शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक इकबाल चौक में होने वाली आमसभा में मुख्यवक्ता के रूप में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। एमआईएम पार्टी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी, औरंगाबाद सांसद इम्तियाज जलील, महाराष्ट्र के पूर्व एमआईएम विधायक वारिस पठान सहित अनेक गणमान्य नेताओं के बुरहानपुर आने की संभावनाएं पार्टी सूत्रों द्वारा बताई गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article