रेलवे के ज़रिये माल यातायात को बढ़ावा देने के लिए छोटे एवं बड़े व्यापारियों से संपर्क कर अधिकाधिक माल का परिवहन करने के लिए किया जा रहा है प्रेरित | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

New India Times

भोपाल मण्डल के बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट (बीडीयू) द्वारा आपसी समन्वय से कार्य करते हुए माल परिवहन से जुड़े बड़े और छोटे व्यापारियों से संपर्क कर उन्हें रेलवे के जरिये माल यातायात को बढ़ावा देने के लिए रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा लागू की गई विभन्न प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी देते हुए रेलवे के जरिये अधिकाधिक माल का परिवहन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

रेलवे के ज़रिये माल यातायात को बढ़ावा देने के लिए छोटे एवं बड़े व्यापारियों से संपर्क कर अधिकाधिक माल का परिवहन करने के लिए किया जा रहा है प्रेरित | New India Times

इसी कड़ी में अधिकारियों व पर्यवेक्षक कर्मचारियों द्वारा आपसी समन्वय से कार्य करने के परिणामस्वरूप डीओसी (खली) यातायात को सड़क से रेलवे की तरफ आकर्षित करने में सफलता मिली है। दिनांक 01.11.2023 को मंडीदीप से श्रीरामपुर (हावड़ा डिवीजन) तक डीओसी परिवहन के लिए बंसल एग्रो. द्वारा एक मिनी रेक लगाई गई है, जिससे अनुमानित रुपये 27 लाख का रेल राजस्व प्राप्त होगा।

रेलवे के ज़रिये माल यातायात को बढ़ावा देने के लिए छोटे एवं बड़े व्यापारियों से संपर्क कर अधिकाधिक माल का परिवहन करने के लिए किया जा रहा है प्रेरित | New India Times

ज्ञात हो कि लगभग 5 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद मंडीदीप से डीओसी रेक लोड किया गया है। इसके अलावा मंडीदीप से ग्वार मालदा तक डीओसी लोडिंग के लिए पार्टी द्वारा एक और मांगपत्र रखा गया है। इस प्रकार यह ट्रेफिक भविष्य में भी जारी रहने की संभावना है।

रेलवे के ज़रिये माल यातायात को बढ़ावा देने के लिए छोटे एवं बड़े व्यापारियों से संपर्क कर अधिकाधिक माल का परिवहन करने के लिए किया जा रहा है प्रेरित | New India Times

वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि मण्डल रेल प्रबन्धक के मार्गदर्शन में भोपाल मंडल का बिजनेस डेवलपमेन्ट ग्रुप आपसी समन्वय से कार्य करते हुए रेलवे के जरिये माल यातायात को बढ़ावा देने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। माल परिवहन से जुड़े व्यापारियों से संपर्क कर विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें रेलवे के जरिये अधिकाधिक माल का परिवहन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिसके परिणामस्वरूप मण्डल के मालभाड़ा राजस्व में बढोत्तरी हो रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.