कमलनाथ पर आरोप लगाने वाले पहले अपने गिरेबान में झांके, चुनाव आते ही भाजपा धर्म और दंगे की बात करने लगी: शैली कीर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कमलनाथ पर आरोप लगाने वाले पहले अपने गिरेबान में झांके, चुनाव आते ही भाजपा धर्म और दंगे की बात करने लगी: शैली कीर | New India Times

बुरहानपुर ज़िला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री शैली कीर ने कहा कि जब-जब चुनाव क़रीब आता है, भाजपा धर्म, झूठ और फ़रेब की राजनीती शुरू कर देती है। उन्होंने
अपने बयान में कहा की भाजपा सिखों को हमेशा से ही कांग्रेस एवं कमलनाथ जी पर सिख दंगों का आरोप लगाकर गुमराह करती आई है, आज फिर चुनाव आते ही भाजपा राजनीतिक लाभ के चक्कर में सिख समाज के ज़ख्मों पर नमक रगड़ रही है। जबकि यही भाजपा किसान आंदोलन के समय से ही पूरी सिख क़ौम को आतंकवादी साबित करने पर तुली हुई है?

हक़ीक़त ये है कि आज तक किसी दंगों में किसी भी एफआईआर या आरोप पत्र में कमलनाथ जी का नाम तक नहीं है। बार-बार भाजपा नेता झूठ परोसकर ग़लत बयानी कर रहे हैं। आज कमलनाथ जी के प्रदेश अध्यक्ष रहते सिख समाज के प्रतिनिधिगण विभिन्न प्रादेशिक व शहर कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं। सिख समाज को भ्रमित कर और दंगों के ज़ख्मों को कुरेदकर उनकी भावनाओं से खेलना भाजपा और कुछ दोहरे चरित्र के लोगों की आदत बन गई है।

शैली कीर ने कहा कि प्रदेश भाजपा के पूर्व मंत्री सिख प्रतिनिधि हरेंद्रजीत सिंह बब्बू ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाये थे। ऐसे ही इंदौर में भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष और सिख समाज के प्रतिनिधि सतबीर टूटेजा ने भी भाजपा विधायक के लोगों पर जान से मारने की धमकी देने के खुले आरोप मीडिया में लगाए। इन सब घटनाओं से तो भाजपा सिख विरोधी प्रतीत होती है, जोकि सिख समाज के पार्टी से जुड़े नेताओं का शोषण करती है और फिर उन्हें दबाने व डराने का प्रयास करती है। लेकिन आज पूरा सिख समाज और प्रदेश की जनता समझदार है और भाजपा के इस षड़यंत्र व झांसे में आने वाली नहीं है। प्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस अपनी सरकार बनाने जा रही है इससे भारतीय जनता पार्टी भयभीत है श्री कीर ने सभी से अपील की है कि प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें और ऐसे भ्रमित करने वाले बयानों से बचें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article