ग्राम वासियों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट व कमिश्नरी पर जोरदार प्रदर्शन कर डीएम को दिया ज्ञापन | New India Times

मोहम्मद आलम, मुरादाबाद ( यूपी ), NIT; ​ग्राम वासियों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट व कमिश्नरी पर जोरदार प्रदर्शन कर डीएम को दिया ज्ञापन | New India Timesमुरादाबाद जिला के ग्राम बहापुर कुंदरकी ग्राम वासियों न अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट व कमिश्नरी पर प्रदर्शन कर डीएम को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

मिली जानकारी के मुताबिक़ ग्राम बहापुर कुंदरकी वासियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा की राशन की दुकान का प्रस्ताव दिनांक 8/ 9 /2017 को होना था जिसके लिए ग्राम के जूनियर हाईस्कूल में प्रस्ताव होना निश्चित हुआ था, जिसमें लगभग 800 लोग प्रधान के यहां उपस्थित थे, क्योंकि प्राइमरी पाठशाला बहापुर में पिछले 15 वर्षों से कोई मीटिंग नहीं हुई है क्योंकि वह स्थान अत्यंत संवेदनशील है जहाँ अक्सर मत पेटियां लूट ली जाती हैं। जिसका केस माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। कुछ लोगों ने बताया कि वीडीओ ने विकास खंड अधिकारी व सेक्रेटरी पर दबाव बनाकर और फोन करके उन लोगों के पक्ष में उस दुकान का प्रस्ताव प्रधान तथा अन्य ग्राम वासियों को गुमराह कर के फर्जी तरीके से प्राइमरी पाठशाला में दूसरे पक्ष से हम साज़ होकर प्रस्ताव उनके पक्ष में कर दिया है। जबकि ग्राम प्रधान को भी उस मीटिंग व प्रस्ताव की सूचना नहीं थी, इसलिए हम चाहते हैं कि पूरे ही ग्राम के कार्ड धारकों के कार्ड के आधार पर प्रस्ताव किया जाना चाहिए व मत जूनियर हाई स्कूल में होना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.