अतिश दीपंकर, पटना (बिहार), NIT; 
बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान चला गया।
इस अवसर पर भाजपा की अध्यक्षा नीतू चौबे , महामंत्री सुनीता शर्मा सहित कई महिलाओं ने नगर की सफाई की। कहलगांव गांगुली पार्क, कहलगांव थाना ,सहित शहर के कई जगहों का इन महिलाओं ने झाड़ू लगाकर साफ- सफाई किया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की अध्यक्षा नीतू चौबे ने कहा कि, हमारा उद्देश्य महिलाओं को जागरुक करना है। सुश्री चौबे ने खेद व्यक्त किया कि अभी भी महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलना चाहती हैं। नीतू ने कहा कि मैं हर हालत में महिलाओं को जागरुक कर के रहूंगी , चाहे इसके लिए जो भी कुर्बानी देनी पड़े।
भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीतू चौबे ने कहा कि, महिला मोर्चा की ओर से महिलाओं को घर से बाहर निकालना और जागृत करना है । नीतू ने कहा कि मैं यह काम करके ही चैन से बैठूंगी।
ज्ञातव्य है कि ,नीतू ने इसके पहले भी अनेक सामाजिक कार्य किए हैं । निश्चित रुप से नीतू का यह काम काबिले तारीफ है।
