यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में भी पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। जिले में शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ देवेन्द्र सिंह के सुपरवीजन में जिले भर में सभी थानों की पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान एहतियात बरतने के लिए और गैर कानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए जगह-जगह नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान के दौरान गुजरने वाली गाडियों की तलाशी ली जा रही है। इस दौरान आने जाने वाली गाडियों की सघन तलाशी ली जा रही है हर वाहन को चैक किया जा रहा है पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि जिले में शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव प्रकिया सम्पन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड पर है चुनाव प्रक्रिया को बदमाश या असामाजिक तत्व किसी भी प्रकार से प्रभावित न कर सकें इसके लिए पूरी सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।
