चाकू की नोक पर 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार | New India Times

अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT; ​चाकू की नोक पर 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार | New India Timesझांसी शहर के थाना कोतवाली अन्तर्गत रहने वाली एक 60 वर्षय बुज़ुर्ग महिला के साथ चाकू की नोक पर बलात्कार की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

 बुज़ुर्ग पीड़ित महिला ने बताया की रात में एक व्यक्ति ने जबरन चाकू दिखा कर मेरे साथ बलात्कार किया है,  जब मैने उसका विरोध किया तो उसने जानसे मारने की धमकी देकर बलात्कार जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। वहीं पीड़िता बुज़ुर्ग महला ने यह भी बताया कि इस घटना के एक दो दिन पहले भी दो युवक उसके घर आए थे। ​चाकू की नोक पर 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार | New India Timesजब झाँसी कोतवाली पुलिस को इस शर्मनाक घटना की जानकारी हुई तो पुलिस ने बुज़ुर्ग महिला का झाँसी चिकित्सालय में मेडिकल जांच कराई, जिसमें स्पष्ट हो गया कि बुज़ुर्ग महिला के साथ बलात्कार हुआ है। इसी आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ़ मुक़दमा दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी गई है और आश्वासन दिया गया कि इस घिनौनी वारदात करने वाले मुल्जिम जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article