यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान सरकार द्वारा मनोनीत बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष मधु शर्मा एडवोकेट का रोटरी क्लब द्वारा अभिनंदन किया गया।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष अतुल कुमार भार्गव ने कहा कि मधु शर्मा के पिताजी पंडित दुर्गादत्त शास्त्री धौलपुर के प्रमुख समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित राजनीतिक हैं जिसका लाभ उन्हें मिलेगा।
मधु शर्मा स्वयं अधिवक्ता हैं ऐसे में कानून की जानकारी होने के कारण वह बालकों के हितों के क्षेत्र में विशेष कार्य कर सकेंगी और शोषण बालकों को न्याय दिलाने का कार्य करेंगे तथा समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करेंगे उन्होंने शाल व पुष्प भेंट कर उनका सम्मान किया इस अवसर पर रोटरी क्लब के सचिव अंकित अग्रवाल ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि मधु शर्मा बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष पद की गरिमा को बनाए रखेंगे तथा बालकों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए जिले में कार्य करेंगे और राजस्थान में धौलपुर जिले की पहचान स्थापित करेगी इस अवसर पर उनके द्वारा क्लब का स्मृति चिन्ह भी उन्हें भेंट किया गया। अभिनंदन समारोह में पंडित दुर्गादत्त शास्त्री बाल कल्याण समिति के सदस्य बृजेश मुखरैया राजेंद्र प्रसाद शर्मा एडवोकेट हरिओम शर्मा एडवोकेट युवा कांग्रेस नेता विवेक शर्मा एनयूएसआई के पंकज तिवारी रंजीत दिवाकर मुख्य रूप से उपस्थित थे।
