यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

हरदेव नगर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बाडा हैदरशाह में कक्षा 1 से 5 में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कराने के लिए पांच नवीन शिक्षकों की नियुक्ति की गई। विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार जैन के नेतृत्व में स्टाफ ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इन नव नियुक्त शिक्षकों में राहुल त्यागी देवेन्द्र गुर्जर देव्यांश तौमर ज्ञानेन्द्र तथा दिव्यांशीष ने अपना परिचय प्रस्तुत किया तथा विद्यालय में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्राचार्य नरेश कुमार जैन ने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व अच्छा भौतिक व शैक्षिक वातावरण तैयार करना हमारी जिम्मेदारी है तथा टीम भावना से शिक्षक व अभिभावक मिलकर इस विद्यालय को शहर का आदर्श विद्यालय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर पर व्याख्याता लोकेंद्र श्रोत्रिय वरिष्ठ अध्यापक असलम खान धन्नो कुरैशी वीणा वाणेकर वीना पाराशर निवेदिता शर्मा गीतांजलि शर्मा शारदा शर्मा रीटा डाबर इंदिरा शर्मा अनीता द्ववेदी सहायक प्रशासनिक अधिकारी कृष्णा वर्मा वरिष्ठ सहायक विजय वघेला कनिष्ठ सहायक रूबी व उषा शर्मा सभी स्टाफ ने शुभकामनाएं व्यक्त की ।प्राचार्य कक्षा 1 से 5 का एक नया ग्रुप बनाया जा रहा है।
