कानपुर, NIT;
आज सुबह उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिसमें 48 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर आ रही है।मिली जानकारी के अनुसार अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस के 15 डिब्बे आज सुबहलगभगल 5:30 बजे पटरी से उतर गए, इसमें से 13 डिब्ब स्लीपर क्लास के हैं। यह दुर्घटना कानपुर से 43 किलोमीटर दूर रूरा इलाके में हुई है। इस हादसे में अभी तक 48 लोगों के घायल होने की खबर आ रही। दुर्घटना स्थल पर राहत ट्रेन पहुंच चुकी है। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने हादसे की जांच की बात कही है। दुर्घटना की वजह से दिल्ली-हावड़ा रुट ठप हो गया है। रेल मंत्रालय के पीआरओ अनिल सक्सेना ने मीडिया को बताया कि शुरू के 6 डिब्बे पटरी पर हैं और बाद के 7 से लेकर 20 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। रेलवे की तरफ से राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया गया है। उन्होंने बताया है कि इस हादसे से कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। उत्तर प्रदेश के डीजीपी जावेद अहमद ने मीडिया को बताया है कि इस हादसे में 48 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।फिलहाल स्थानीय प्रशासन की तरफ से राहत बचाव का काम शुरू कर दिया गया है।
पिछले महीने भी कानपुर में पटना-इंदौर इंटरसिटी के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। वह ट्रेन इंदौर से पटना जा रही थी। यह दुर्घटना रात लगभग 3 बजे पोख़रायां में हुआ था। इस हादसे में करीब 140 लोगों की मौत हो गई थी।
