सांसद रमेश बिघुड़ी की सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर ज़िला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष नूर क़ाज़ी की क़यादत में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सांसद रमेश बिघुड़ी की सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर ज़िला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष नूर क़ाज़ी की क़यादत में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

भारत की नई संसद भवन में भाजपा सांसद रमेश बिघूड़ी के द्वारा बसपा सांसद दानिश अली पर की गई अपमान जनक एवं निंदाजनक टिप्पणी को लेकर देश और दुनिया में उनके कृत्य की सतत निंदा हो रही है। इस कृत्य पर देश के प्रधान सेवक की खामोशी से और केन्द्र सरकार द्वारा ऐसे गलत बयानी करने वाले संसद सदस्य के विरुद्ध ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से भारत की जनता में नकारात्मक संदेश जा रहा है। इस मामले को लेकर देश के विभिन्न भागों में धरना प्रदर्शन करके विरोध दर्ज कराया जा रहा है और उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की जा रही है। इसी क्रम में बुरहानपुर में ज़िला कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण, कांग्रेस से जुड़े विभिन्न प्रकोष्ठों और मोर्चों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी एवं विभिन्न सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष नूर क़ाज़ी के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार बुरहानपुर को सौंप कर उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि हम उपस्थित जनसमूह इस ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय, भारत सरकार से मांग करते हैं कि विगत दिनों संसद सत्र में भाजपा सांसद रमेश बिघुड़ी द्वारा बसपा सांसद दानिश अली को संसदीय कार्रवाई के दौरान गैर संसदीय, नस्लीय और जाति सूचक शब्दों से संबोधित करने की घटना शर्मनाक है, जो भारत के संसदीय इतिहास में बहुत ही निंदनीय घटना है, जिससे भारत के मुस्लिम समाज में बहुत रोष है। विश्व के आदर्श हमारे संसद को लोकतंत्र का मंदिर कहा जाता है। ऐसे पवित्र मंदिर में उक्त घटना एक धर्म विशेष के सम्मानित सांसद/जनप्रतिनिधि के साथ घटना लोकतंत्र पर काला धब्बा है और इस तरह की घटना संसद में होगी तो भारत के अन्य स्थानों पर अल्पसंख्यकों का क्या हाल होगा ? श्रीमान समझ सकते हैं।

उक्त घटना की पुनरावृति ना हो, इसलिए हम उपस्थित समस्त जन समूह इस ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय से मांग करते हैं कि सांसद रमेश बिघूड़ी की संसद सदस्यता तत्काल प्रभाव से निरस्त कर उन पर अपराधिक मुकदमा दर्ज करने की कृपा करें। इस अवसर पर ज़िला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष नूर क़ाज़ी, कांग्रेस प्रवक्ता शेख रुस्तम, अल्पसंख्यक नेता डॉ फरीद क़ाज़ी, डॉक्टर इमरान खान, सैयद इसहाक अली, नफीस मंशा खान, प्रदीप राजे, रियाज फारूक खोकर, शेख़ आरिफ़ मैकेनिक, समीर बागबान सहित जन समूह उपस्थित था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.