लोकप्रिय समाजसेवी सुरेश चंद्र जैन ‘पप्पू भैया’ ने शुभ मुहूर्त में किया होलिका दहन, शहरभर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

लोकप्रिय समाजसेवी सुरेश चंद्र जैन ‘पप्पू भैया’ ने शुभ मुहूर्त में किया होलिका दहन, शहरभर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | New India Times

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी साईं मित्र मंडल द्वारा साईं चौराहे पर शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। होलिका दहन से पूर्व महिलाओं और पुरुषों ने श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की। पूर्णिमा के प्रदोष काल में विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।

इस अवसर पर साईं महिला मंडल, साईं मित्र मंडल के सदस्यगण एवं जिले के लोकप्रिय समाजसेवी सुरेश चंद्र जैन ‘पप्पू भैया’ अपने परिवार सहित उपस्थित रहे। विद्वान पंडित प्रकाश दुबे ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई।

होलिका दहन के पश्चात श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर एक-दूसरे को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शहर के विभिन्न चौराहों पर भी होलिका दहन किया गया। इनमें आजाद चौक, शंकर मंदिर, बस स्टैंड, दशहरा मैदान, झाबुआ चौराहा, टीचर्स कॉलोनी, कुम्हार मोहल्ला सहित 15 से अधिक स्थानों पर श्रद्धापूर्वक होलिका दहन संपन्न हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.