तीन दिवसीय आजीविका मेले का कलेक्टर ने रिबीन काट कर किया शुभारंभ | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

तीन दिवसीय आजीविका मेले का कलेक्टर ने रिबीन काट कर किया शुभारंभ | New India Times

कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा मध्यप्रदेश डे- राज्य आजीविका मिशन, जिला पंचायत अंतर्गत तीन दिवसीय “आजीविका उत्पाद मेले” का शुभारम्भ रिबीन काट कर किया। सर्वप्रथम माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कलेक्टर सुश्री हुड्डा ने अपने उद्बोधन में कहा गया कि सभी के द्वारा हस्तशिल्प, मिट्टी के बर्तन, मसाले, श्रंगार आदि वास्तुओं के बहुत ही सुन्दर स्टोल लगाए गए है, विभिन्न रूप से घर के अन्दर जितने भी उत्पाद चाहिए होते हैं, वे सभी सामग्री एक ही जगह पर एवं कम मूल्य में यहां उपलब्ध है।

तीन दिवसीय आजीविका मेले का कलेक्टर ने रिबीन काट कर किया शुभारंभ | New India Times

इन स्टॉलो के माध्यम से कोई भी सामान्य व्यक्ति सामान खरीद भी सकता है एवं स्टॉल के विक्रेता को भी आजीविका प्राप्त हो सकती है। सुश्री हुड्डा ने स्टॉल लगाने वाले समूहों को स्टॉल पर अपने समूह का नाम एवं मोबाइल नंबर लिखने को बोला जिससे मेले की समाप्ति के बाद भी समूह से संपर्क किया जा सके।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सौनल जसवंत सिंह भाबोर द्वारा कहा गया कि सभी महिलाएं अपने हाथों से बनी वस्तुएं, मसाले एवं अन्य वस्तुएं बना कर अपना व्यवसाय प्रारंभ कर रही है, इससे सभी महिलाए आर्थिक रूप से सशक्त होगी।

तीन दिवसीय आजीविका मेले का कलेक्टर ने रिबीन काट कर किया शुभारंभ | New India Times

आर्थिक रूप के साथ ही आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से भी स्वस्थ बने। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेखा राठौर द्वारा कहा गया कि समूह की महिलाओं के साथ ही दिव्यांग संगठन द्वारा भी उत्पादन की प्रदर्शनी लगाई गई है, प्रदर्शनी में बहुत ही सुन्दर एवं कलात्मक वस्तुएं लगाई गई है हमें विशवास है कि इनकी बिक्री बहुत ही अच्छी होगी एवं यह आर्थिक रूप से सक्षम होंगे।

New India Times

कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा सभी स्टॉलो का अवलोकन किया एवं उन्हें प्रोत्साहित भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेखा राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सौनल जसवंत सिंह भाबोर एवं विभिन्न समहू के सदस्य उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article