स्टीमर व नांव की मदद से बाढ़ प्रभावित टापू पर पहुंची स्वास्थ्य टीम, 6 गांव के लोगों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

स्टीमर व नांव की मदद से बाढ़ प्रभावित टापू पर पहुंची स्वास्थ्य टीम, 6 गांव के लोगों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं | New India Times

चारों ओर बाढ़ से घिरे एक टापू पर स्वास्थ विभाग की टीम कई किलोमीटर पैदल चलकर और नदी को पार करके पहुंची। यहां पर करीब छह गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई और 395 मरीज देखे गए। स्वास्थ्य टीम के यहां पहुंचने पर लोगों में खासी खुशी देखने को मिली।

स्टीमर व नांव की मदद से बाढ़ प्रभावित टापू पर पहुंची स्वास्थ्य टीम, 6 गांव के लोगों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं | New India Times

सीएचसी खमरिया के अधीक्षक डॉ पंकज कुमार द्वारा बताया गया कि सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता के निर्देश पर उन्हें ऐसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीम भेजने के निर्देश दिए गए थे, जहां पर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पा रही थीं। इसके तमाम कारण थे नदियों में पानी का अधिक होना, लंबा रास्ता पैदल चलकर पार करना और ट्रांसपोर्ट की कमी होना, परंतु ऐसे बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए उनके द्वारा दो टीमें बनाई गई। जिसमें डॉ संदीप गुप्ता, डॉ प्रीति वर्मा सहित फार्मासिस्ट शिव प्रकाश द्विवेदी, लैब टेक्नीशियन आरके शुक्ला सहित एनएमएस रामानंद चौहान ऑप्टोमेट्रिस्ट रमेश चंद्र, एलटी अखिलेश कुमार सहित पांच ट्रेनिंग फार्मासिस्ट शामिल किए गए। इन्हें दो टीमों में बांटा गया और उसके बाद स्टीमर व नांव की मदद से यह उस टापू के लिए रवाना हुए जहां पर करीब नौ छह बाढ़ प्रभावित थे। दोनों ही टीमों को नदी पार करने के बाद करीब 10 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। उसके बाद यह टीम इस टापू पर पहुंची। जहां गांव चकदहा, गौड़ी, बहेलियन पुरवा, बल्ला पुरवा, माझा सुमाली, साधुआपुर, ठकुरनपुरवा में कैंप लगाया गया। टीम द्वारा आवश्यक जांच की गई। दवाओं का वितरण किया गया, कुल 395 मरीज को इस कैंप से लाभ मिला। 38 लोगों का ब्लड टेस्ट किया गया। 366 ओआरएस के पैकेट का वितरण किया गया। वहीं 732 क्लोरीन टैबलेट का भी वितरण किया गया।

टीम द्वारा चुनौती पूर्ण परिस्थितियों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर कार्य किए जाने को लेकर सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता द्वारा अधीक्षक डॉ पंकज कुमार सहित टीम के सभी सदस्यों की सराहना की गई और आगे भी ऐसी चुनौती पूर्ण कार्य को करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को ऐसे प्रभावित क्षेत्रों तक निडर होकर पहुंचने को लेकर प्रेरित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article