शासन की योजनाओं से मिलने वाले आर्थिक लाभ के नाम पर गुमराह कर बैंक अकाउंट ओपन कराकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ़्तार, चार आरोपी फरार | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

शासन की योजनाओं से मिलने वाले आर्थिक लाभ के नाम पर गुमराह कर बैंक अकाउंट ओपन कराकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ़्तार, चार आरोपी फरार | New India Times

पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा के निर्देशन में थाना भांडेर पुलिस ने युवाओं को शासन की योजनाओं से मिलने वाले आर्थिक लाभ के नाम पर गुमराह कर बैंक अकाउंट ओपन कराकर बैंक अकाउंट से फर्जी सीम के नंबर रजिस्टर्ड कर बैंक अकाउंट का दुरुपयोग कर ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट के माध्यम से करोड़ों रुपए का लेनदेन करने वाले शेयर बाजार में पैसा निवेश करने एवं हवाला के पैसे का लेनदेन एवं फाइनेंशियल फ्रॉड करने वाले दो अंतर्राज्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों में अरुण राजपूत निवासी पनारी थाना पूछ जिला झांसी, रोहित परिहार निवासी झांसी शामिल है जबकि दुष्यंत यादव निवासी मोठ जिला झांसी, रविंद्र यादव निवासी मोड जिला झांसी, ऋषभ यादव निवासी झांसी, युवराज यादव निवासी झांसी फरार हैं।

आरोपियों के पास से प्राप्त हुई सामग्री
एक पोसएस मशीन दो क्यूआर कोड, 81 विभिन्न बैंक की बुकें, 80 एटीएम एवं क्रेडिट कार्ड, चार महंगे महंगे मोबाइल, आठ खाली मोबाइल के डिब्बे, 38 फर्जी सिम कार्ड एक पेन ड्राइव, दो फर्जी आधार कार्ड, 13, 12 बोर के राउंड, एक 12 बोर का कट्टा, दो रजिस्टर जिसमें करोड़ों रुपए का पेमेंट खातों के माध्यम से लेनदेन, दो डायरियां जिसमें बैंक खातों की डिटेल नोट, एक दस्तावेज़ रखने की फाइल।

पुलिस कप्तान द्वारा शेष फरार आरोपियों को गिरफ्तार के लिए ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया है। उक्त कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे, एसडीओपी भांडेर कर्णिक श्रीवास्तव, साइबर सेल में पद्भरथ उप निरीक्षक नंदिनी शर्मा, भांडेर थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्वेता सिकरवार, एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.