रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

सहकारी समिति विक्रेताओं की हड़ताल समाप्त होने के बाद सभी ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र की शासकीय उचित मूल्य दुकानों से पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है।
पिछले 3 दिनों से भारी बारिश से वितरण बाधित हुआ था।
सोमवार को सभी अधिकारियों द्वारा फील्ड में जाकर निरीक्षण करते हुए खाद्यान्न वितरित करवाया गया।
हड़ताल खत्म होने के बाद खाद्यान्न मिलने से हितग्राहियों द्वारा काफी प्रसन्नता व्यक्त की गई।
