अमृत कलश लेकर हर गांव हर घर से एकत्रित कर रहे माटी और चावल | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

अमृत कलश लेकर हर गांव हर घर से एकत्रित कर रहे माटी और चावल | New India Times

नेहरू युवा केंद्र झाबुआ के तत्वाधान में एवं जिला युवा अधिकारी प्रीति पंघाल के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत तारखेड़ी में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश अभियान के अवसर पर ग्राम तारखेड़ी में अमृत कलश लेकर हर घर से चावल और मिट्टी एकत्रित की गई एवं शहीद भगवान लाल मिंडकिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी याद में दो मिनिट का मोन धारण किया गया।

अमृत कलश लेकर हर गांव हर घर से एकत्रित कर रहे माटी और चावल | New India Times

राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका दीपिका गवली द्वारा बताया गया की उनके युवा मंडल द्वारा प्रत्येक गांव की मिट्टी को नमन एवं वीरों को वंदन का नारा लगाते हुए पंच प्राण की शपथ दिला कर घर-घर से मिट्टी संग्रह किया जा रहा है और कहा कि यह माटी और चावल सभी ग्राम पंचायतों से एकत्रित कर विकास खण्ड के अमृत कलशों में एकत्रित की जाएगी।

अमृत कलश को 28 से 30 अक्टूबर को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाले कार्यक्रम में ले जाया जाएगा।
जहाँ वॉर मेमोरियल के पास अमृत वाटिका का संवर्धन किया जाएगा।

By nit