मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एक महत्वपूर्ण सियासी घटनाक्रम बुरहानपुर ज़िला चिकित्सालय के पूर्व सिविल सर्जन डॉ शकील अहमद खान ने एआइएमआइएम पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र से एमआईएम पार्टी से विधायक के टिकट की मांग पूर्व सिविल सर्जन डॉ शकील अहमद खान ने की है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य एडवोकेट सोहेल इस्माईल हाशमी ने बताया कि शासकीय नेहरू चिकित्सालय में पूर्व में पदस्थ सिविल सर्जन डॉक्टर शकील अहमद खान ने एआइएमआइएम की सदस्यता ग्रहण करते हुए आगामी विधानसभा में अपनी उम्मीदवारी को लेकर भी आवेदन पत्र एवं बायोडाटा पार्टी के ज़िला अध्यक्ष, सीनियर एडवोकेट, शायर जहीरूद्दीन अर्श को आज दिनांक 14 सितंबर 2023 को उनके कार्यालय में दिया है। बता दें कि डॉक्टर शकील खान जिस समय नेहरू हॉस्पिटल एवं ज़िला चिकित्सालय में में सिविल सर्जन के पद पर पदस्थ थे उस समय उन्हों ने आपने मधुर व्यवहार से बुरहानपुर की जनता के दिल में अपना एक अलग मक़ाम और अपनी एक अलग ही जगह बनाई है।
बुरहानपुर के हर वर्ग, हर जाति और समाज और धर्म के लोग उनकी इज़्ज़त करते हैं। लेकिन गत वर्ष के अस्पताल के नोट शीट कांड में उनका नाम आने से उनकी छवि प्रभावित हुई और उन्हें जेल भी जाना पड़ा। एडवोकेट सोहेल हाशमी ने बताया कि डॉ शकील अहमद खान विगत 5 सालों से मेरे संपर्क में थे और मेरे द्वारा उन्हें समय-समय पर पार्टी में आने के लिए दावत दी जाती थी। डॉक्टर शकील खान के एमआईएम पार्टी में शामिल होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं सहित पूरे बुरहानपुर में हर्ष का माहौल है।
डॉक्टर खान के द्वारा पार्टी की सदस्यता प्राप्त करते समय ज़िला अध्यक्ष एडवोकेट जहीरूद्दीन अर्श,नगर अध्यक्ष इमरान हुसैन, विधानसभा प्रभारी अमान मोहम्मद गोटे वाला, युवा नगर अध्यक्ष सैयद रफीक, हाफ़िज़ रिज़वान साहब, रिजवान सलमानी, रिजवान मीर, सद्दाम मनिहार, बुजुर्ग नेता मखदूम मियां, जहीर अहमद अंसारी, शेख आसिफ राहत मेडिकल, साजिद अंसारी, सुल्तान ट्रेलर वह अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में डॉक्टर खान ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। एमआईएम से डॉक्टर शकील खान की उम्मीदवारी/दावेदारी से और टिकट मिलने की प्रबल संभावनाओं को देखते हुए बुरहानपुर का सियासी समीकरण बिगड़ सकता है। दमदार उम्मीदवार के बल पर एमआईएम को महापौर इलेक्शन से कई गुना ज़्यादा वोट मिलने की प्रबल संभावना सियासी पंडितों द्वारा जा रही है।
