मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जनपद पंचायत कार्यालय सभा कक्ष बुरहानपुर में जल जीवन मिशन एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने ग्राम पंचायतवार जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्यों की गहनता से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि, पेयजल संबंधित शिकायतें प्राप्त होने पर तत्काल उसका निराकरण किया जाये तथा योजना का बेहतर रूप से क्रियान्वयन किया जाये। ग्राम उमरदा, वारोली, बोरीबुजुर्ग, ग्राम पंचायत पांतोडा आदि पंचायतों में आवश्यकतानुसार मोटर पंप की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। विधानसभा निर्वाचन की तैयारी के संबंध में मतदान केन्द्रों में रंगाई-पुताई, शौचालय की साफ-सफाई, मॉडल पोलिंग बूथ, पिंक बूथ, दिव्यांग बूथ की तैयारी करने के निर्देश भी दिये गये। बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि, प्रगतिरत कार्या को शीघ्र पूर्ण किये जाए। वनाधिकार पट्टो का सत्यापन कार्य में तेजी तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का संतुष्टीपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिय गये।
बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति सृष्टि देशमुख, जनपद पंचायत बुरहानपुर सीईओ श्री भूमरकर सहित ग्राम पंचायत विभाग का अमला उपस्थित रहा।
