अबरार अहमद खान/सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT;
भोपाल के ऐशबाग थाना इलाके में बरखेडी चर्च गेट के सामने रेल्वे क्राँसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।
मिली जानकारी केअनुसार भोपाल बरखेडी निवासी राकेश बाथम 40 वर्ष पुत्र पति राम बाथम बरखेडी चर्च गेट के सामने रल्वे क्रांसिंग पर आज रविवार शाम को इस पार से उस पार जा रहा था इसी बीच सामने से आ रही ट्रेन ने अपने चपेट में ले लिया जिस से मौके पर ही दर्दनांक मौत हो गई ।
थाना ऐश बाग के सब इंस्पेक्टर उमेश सिंह चौहान ने बताया कि सुचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिये हमीदिया हॉस्पिटल भेज दिया है।
