आशीष राय, टीकमगढ़ (मप्र ), NIT;
टीकमगढ़ जिला अस्पताल में एक बार फिर डॉक्टरों की लापरवाही के कारण एक बारह वर्षीय लड़की की मौत हो गई। मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है की जतारा के शिवपुरी गांव के ध्यानी घोषी की बारह वर्षीय लड़की अंजू घोषी की तबीयत ख़राब हो जाने पर उसे जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गया लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ध्यानी जब अपनी बच्ची को लेकर जिला अस्पताल आया तो यहाँ डॉक्टरों ने उसे ठीक से नहीं देखा और कहा कि दस मिनट बाद आता हूँ। लेकिन डॉक्टर उसे देखने ही नहीं आये। लड़की के पिता का कहना है की वह डॉक्टरों से मिन्नते करता रहा लेकिन डॉक्टर नहीं आये और इलाज़ के आभाव में लड़की की मौत हो गई। जिससे गुस्साए परिजनों ने अपने समर्थको के साथ अस्पताल के बाहर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझाया और स्थिति को काबू किया।
परिजनों का आरोप है कि जब वह अपनी लड़की को अस्पताल लेकर आया तो डॉक्टरों ने उसे देखा ही नहीं और कहा की दस मिनिट बाद आता हूँ। हमने डॉक्टर से कहा साहब हमारी लड़की बहुत सीरियस है आप देख लो लेकिन डॉक्टर उसे देखने ही नहीं आये।
