मध्य प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ मेघनगर पटवारी संघ का कलम बंद आंदोलन, मांगों को लेकर प्रभारी तहसीलदार को पटवारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ मेघनगर पटवारी संघ का कलम बंद आंदोलन, मांगों को लेकर प्रभारी तहसीलदार को पटवारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

जिले के मेघनगर तहसील पर पटवारी संघ का मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन लगातार जारी है। अनिश्चितकालीन हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश के पटवारियों के वेतनमान एवं अन्य समस्याओं को लेकर मेघनगर पटवारी संघ ने मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन मेघनगर तहसीलदार को सौंपा।

पटवारी ने बताया कि विगत 25 वर्षों से प्रदेश के पटवारियों के वेतनमान में कोई भी वृद्धि नहीं की गई है मुख्यमंत्री हर बार वादा खिलाफी करते हैं इसलिए हमें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना पड़ा‌
अगर हमारी तमाम मांगों का समाधान नहीं किया गया तो यह हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर पटवारी आनंद सिंह मेडा, दिलीप भूरिया, कमल सिंह नायक, नवल सिंह नायक, मुकेश डामोर, सावित्री बामनिया, कैलाश डामोर, मोहम्मद अशरफ कादरी, भावना नायक, महेश बैरागी, सुरेश भूरिया, गीता वसुनिया, गोपाल सिंह चारेल, सज्जन सिंह चौहान, आदि उपस्थित थे। इस विषय में अनुविभागी अधिकारी (राजस्व ) मुकेश सोनी से पटवारीयो की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के बारे में चर्चा की गई तो उन्होंने बताया की पटवारियों के हड़ताल पर चले जाने से पटवारियों द्वारा किए जाने वाले सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सभी ठप पड़े हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article